आज हम आपको एक ऐसे ताले की चावी देनेवाले हे जिससे आप कोई भी exam आसानी से पास कर सकते हे, क्यों ज़्यादातर लोग Competitive Exams में सफल नहीं होते? इसका आज आपको राज़ बताने वाले हे, General Knowledge MCQ Questions पढना अच्छी बात हे या नहीं? ये सब हम आपको आज बतायेगे.
General Knowledge MCQ Questions V/s GK Basic
आखिर हम पढाई क्यों करते हे ?
अच्छी ज़िन्दगी के लिए ?
अच्छी नोकरी के लिए ?
अच्छे पैसे कमाने के लिए?
या फिर ज़िन्दगी में सेट होने के लिए?
सच बताऊ तो हम पढाई ज्ञान के लिए करते हे, नाकि ऊपर बताई चीजों के लिए. लेकिन आज इस पढाई का मतलब कुछ और ही हो चूका हे, सब घोड़े की तरह रेस में भाग रहे हे.
चलो मान लो की आपको GPSC EXAM की तैयारी करनी हे, तो आप क्या करते हो ?
अगर में सही हु तो आप General Knowledge MCQ Questions के ऊपर निर्भर हो पूरी तरह, बस आप गूगल में सर्च करते रहते हो की कही से मुझे General Knowledge MCQ Questions का कोई सेट मिल जाये और में दो तिन हज़ार सवाल जवाब रट लू, में आपको गारंटी देता हु आपने जो भी सवाल जवाब पढ़े हे उसमे से १% भी exam में नहीं पूछा जायेगा. तो आखिर ऐसा क्यों हे ?
एक्चुअली जो भी सरकारी भर्ती या कोई भी इंटरव्यू होता हे तो वो आपका ज्ञान चेक करने के लिए होता हे, नहीं की आप कितना अच्छे से सवाल जवाब को याद रखते हे. तो ज्ञान सिर्फ और सिर्फ बेसिक सिखने से ही मिलता हे, ज्ञान का कोई शॉर्टकट नहीं हे.
आप सच नहीं मानेगे परन्तु जितना मज़ा बेसिक के साथ सिखने में हे उतना General Knowledge MCQ Questions की पढाई करने में नहीं हे, हमें मालूम हे की आप General Knowledge MCQ Questions की पढाई आप इसलिए करते हे की आपको उसमे ज्यादा मज़ा आता हे, और हमारा दिमाग जो चीज़ में मज़ा आता हे वो पहेले करता हे.
तो फिर आखिर केसे करे कोई भी exam पास ? (How to Crack Any Competitive Exam)
आपको बस एक चीज़ की आदत डालनी हे और कुछ नहीं करना हे, General Knowledge MCQ Questions छोडो और बेसिक सिखने पर ध्यान दो, शायद किसी के मन में ये सवाल भी आता होगा की ये साला बेसिक हे क्या?
जनरल नोलेज बेसिक मतलब कोई भी चीज़ को गहराई के साथ पढो, जेसे की आप कोई स्टोरी पढ़ रहे हो इसतरह से. उसे imagine करो, उसे मेहसूस करो.
चलो आपको एक example के साथ समजाते हे,
चलो मानलो की सवाल ये हे की ताजमहल किसने बनवाया था?, तो आपने General Knowledge MCQ Questions पढ़े थे तो ये सवाल उसमे था तो आपको इसका जवाब मालूम हे, परन्तु समजलो की आपको ये पूछा जाये की ताजमहल क्यों बनवाया था? तो आप क्या करोगे? आपके General Knowledge MCQ Questions में तो ये सवाल था ही नहीं. और आप मानोगे नहीं की सरकारी भर्तीओ में ऐसे अटपटे सवाल ही पूछे जाते हे जो आपको किसी General Knowledge MCQ Questions में नहीं मिलेगे, सवाल बहुत आसान होते हे परन्तु उसके लिए जिसने बेसिक के साथ पढाई की थी. यहाँ पर बेसिक का मतलब ये होता हे की आपको जेसे ही ताजमहल शब्द दिखा आपको ताजमहल के बारे में पूरी जानकारी जानने की इच्छा होनी चाहिए.
बेसिक के साथ सिखने के पीछे एक साइंटिफिक रीज़न हे, reason ऐसा हे की हम लोगो को स्टोरी लम्बे समय तक याद रहती हे, अगर में आपको एक उदहारण दू तो मेरे एक सवाल का जवाब दीजिए क्या जब आप 5 वि कक्षा में थे तब आपको exam में कोनसे सवाल पूछे गए थे वो आपको याद हे? और दूसरा सवाल क्या आप जब छोटे थे तो आपको जो कहानी सुनाई जाती थी वो याद हे?
शायद आप समज गए होगे की हम क्या समजा रहे हे, General Knowledge MCQ Questions पढना कोई बुरी बात नहीं हे, पर उसपर निर्भर मत रहो क्योकि वो आपको कुछ समय के लिए ही याद रहेगे, और बाद में आप भूल जाओगे उसे
और बेसिक के साथ सिखा हुआ आप कभी नहीं भूल पाओगे, क्योकि वो आपने एक कहानी की तरह सुना हे, आपने उसे imagine किया हे, आपने उसे मेहसूस किया हे, ये आप भूलना चाहोगे तो भी नहीं भूल पाओगे
Hiiii
जवाब देंहटाएं